देहरादून की लड़की को झारखंड के लड़से से FB पर हुआ प्यार, जब शादी से इनकार किया तो...
Dehradun girl fall in love with jharkhand boy through fb now matter reach to police station
लड़की उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की और लड़का झारखंड के गढ़वा जिले का। चार साल पहले फेसबुक से दोस्ती हुई। अब बात शादी तक पहुंच गई। हालांकि लड़का और उसके घर वालों द्वारा शादी से मना करने पर मामला पुलिस तक आ गया है। आरोपी लड़का और उसके परिजनों की ओर से शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने गढ़वा सदर थाना पहुंच लिखित शिकायत दी है। सदर थाने में प्रेमी, उसके परिजनों और प्रेमिका के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा भी हुआ। दोनों के बीच सुलह समझौता नहीं होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल जांच कराया।
22 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि चार साल पहले 25 वर्षीय आदित्य प्रकाश से फेसबुक से दोनों की दोस्ती बढ़ी। समय के साथ दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच दोस्ती इतनी प्रगाढ़ हुई कि कभी आरोपी आदित्य देहरादून जाता था तो पीड़िता झारखंड के गढ़वा जिले आती थी। आदित्य बीडीएस का छात्र है। कभी दोनों बाहर जाकर साथ में रहे। वह बताती है कि दोनों की 2019 में ही शादी भी हो चुकी है। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहते थे।
उसने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से आदित्य ने उससे बात करना बंद कर दिया था। उसका नंबर भी ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। जब बात बंद हुई तो वह शनिवार को देहरादूर से गढ़वा आ गई। उसने बताया कि वह यहां छठी बार आई है। यहां आकर वह स्थानीय रेस्ट हाउस में रुकी। रविवार सुबह वह आदित्य से मिलने निकली। फॉरेस्ट कॉलोनी के पास उसकी आदित्य से मुलाकात हुई।
युवती ने आदित्य पर कोर्ट में शादी करने के लिए दबाव बनाया। उसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सरेराह मारपीट होने लगी। मारपीट की घटना के बाद वह सदर थाना पहुंचकर मामले में आदित्य के खिलाफ लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन मिला है। उसके आवेदन के आलोक में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया। पीड़िता ने बताया कि वह छह भाई-बहन है। वह खुद एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। www.ajaykr.com, www.supremelawpartners.com